रेहान अहमद
गोंडा: आज सुबह करीब 9 बजे स्कूल जा रहे चार मासूमो को बेकाबू कार ने बड़ी ही बेरहमी से रौंद डाला। हादसा गोंडा जिले की करनैलगंज कोतवाली की पुलिस चौकी बालपुर क्षेत्र के गोंडा लखनऊ मार्ग का है। दर्दनाक हादसे में तीन बच्चो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पर सीओ करनैलगंज, कोतवाल, चौकी प्रभारी बालपुर, खण्ड शिक्षा अधिकारी सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे। क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
तीन सगी बहनें एक साथ जा रही थीं जिसमें से दो की मौत हो गई। घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, क्षेत्राधिकारी करनैलगंज मुन्ना उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह, चौकी प्रभारी नीरज कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अमर सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी रियाज अहमद, स्कूल की प्रधानाध्यापिका डॉ0 मधुलिका पाण्डेय मौके पर पहुंचीं। सभी मासूमो को एंबुलेंस से अस्पताल भेजवाया गया। जहां चिकित्सकों ने तीन को मृत घोषित कर दिया।
कार चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। पुलिस कार पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। ग्रामीणों ने बताया कि एलएन टी प्लांट के सामने सैकड़ों वाहन प्रतिदिन सड़क पर खड़े रहते हैं। जिससे बच्चो को स्कूल जाने में भारी परेशानी होती है। कई बार क्षेत्र के लोगों ने विरोध भी किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आज जब हादसा हो गया तब प्लांट के लोग आनन-फानन वाहन लेकर प्लांट के अंदर भागे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…