मो0 कलीम
उन्नाव: अनियंत्रित ट्रक और ट्राला में हुई ज़ोरदार टक्कर से दर्दनाक हादसा हुआ जिसमे ट्रक चालक की मौत हो गई। घटना उन्नाव जिले के गंजमुरादाबाद क्षेत्र की है जहाँ टाइल्स और परचून का सामान लादकर गुजरात से असम जा रहे ट्रक के चालक को झपकी आना मौत का सबब बन गया। ट्रक अनियंत्रित होकर आगे जा रहे खाली ट्राले से टकरा गया। इससे ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि ट्राला चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को स्वास्थ्य केंद्र लाए। चालक के मृत घोषित होने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जबकि घायल ट्राला चालक को गंभीर अवस्था में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
वहीं ट्राला चालक चालक राजस्थान प्रांत के जिला भीलवाड़ा थाना व गांव अर्जतखेड़ा निवासी रामजस (50) गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को स्वास्थ्य केंद्र लाई। डॉक्टर ने भग्गाराम को मृत घोषित कर दिया। वहीं रामजस को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस दौरान करीब दो घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा।
बेहटामुजावर थानाध्यक्ष रमेशचंद्र साहनी ने बताया कि आगे चल रहे ट्राला में पीछे से एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि ट्राला का चालक घायल हो गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…