रेहान अहमद
एटा: एटा के अलीगंज में कल गुरूवार की रात गाडी खड़ी करते समय हादसा हो गया। निजी पार्किंग में अनियंत्रित हुई कार ने गार्ड और उसके परिवार को चपेट में ले लिया। निजी पार्किंग में हुए इस हादसे में पार्किंग के गार्ड की मौत हो गई, जबकि परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। क्षेत्रीय लोगों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस के सौंप दिया।
पार्किंग में ढलान होने के कारण ईको कार अनियंत्रित हो गई। ब्रेक न लगने से कार गार्ड और उसके परिवार के चारों सदस्यों पर चढ़ गई। इससे पांचों घायल हो गए। इन्हें सीएससी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने गार्ड लालाराम को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर सीओ विक्रांत द्विवेदी और कोतवाली प्रभारी राजेश मीणा मौके पर पहुंचे।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि चालक कार को बैक कर पार्किंग में चढ़ा रहा था। ढलान पर चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार पीछे जाने की बजाय सड़क पर खड़े लोगों पर चढ़ गई। हादसे में गार्ड की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…