यश कुमार
कन्नौज: उत्तर प्रदेश के जिले कन्नौज में आज तडके सुबह एक शिक्षक को बाइक सवार दो युवको ने गोली मार दिया। शिक्षक अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रहे थे तभी बाइक से आये दो युवको ने वारदात को अंजाम दिया और दोनों आरोपी बाइक सवार वहां से भाग निकले। शिक्षक की हालत गंभीर है। गंभीर हालत को देखते हुए शिक्षक को सौ शैया अस्पताल से कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया।
वहीं वारदात के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। परिजनों ने घायल दीप सिंह को सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी पाकर सीओ दीपक दुबे व थानाध्यक्ष किशन पाल सिंह अस्पताल पहुंच गए और घायल दीप सिंह से मामले की जानकारी ली। सौ शैया से प्राथमिक उपचार के बाद दीप सिंह को गम्भीर हालत में कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया।
परिजनों ने बताया कि घायल दीप सिंह यादव मैनपुरी जनपद स्थित इंद्रजीत इंटर कॉलेज में प्राइवेट शिक्षक है। उसका पिछले दो साल से दो बिस्वा जमीन को लेकर आरोपी रामजीत और उसके परिजनों से मुकदमा चल रहा है। इसी जमीन की रंजिश के चलते ही वारदात को अंजाम दिया गया है। अब पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…