तारिक़ खान
प्रयागराज: टवेरा कार के अनियंत्रित होकर बिजली की पोल से टकराने से प्रयागराज में हंडिया टोल प्लाज़ा के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में 6 लोगो की मौत हो गई है. जान गंवाने वालों में एक बालिका भी शामिल है हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।
जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने बताया कि इस सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मृत्यु भी हो गई है। मृतकों में रेखा देवी पत्नी संजय अग्रहरी (40), रेखा पत्नी रमेश (32), कृष्णा देवी पत्नी स्वर्गीय श्यामलाल (70), कविता पत्नी स्वर्गीय दिनेश (36), शलेश (1), नयाशा (14) समस्त निवासी गण शिवगढ़ के है।
घायलों में उमेश पुत्र श्यामलाल, प्रिया पत्नी उमेश, गोटू पुत्री रमेश, ऋषभ पुत्र राम सजीवन अग्रहरि, चालक इरशाद समस्त निवासी शिवगढ़ को उपचार हेतु सीएचसी उपरदहा भेजा गया है। शवों को एंबुलेंस से एसआरएन मर्चरी के लिए भिजवा दिया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…