रेहान अहमद
डेस्क: मंदिर के बाहर एक युवक ने अपना ही गला काट लिया। मामला मिर्जापुर के हलिया थाना क्षेत्र के गड़बड़ा धाम का है जहाँ अपनी माँ के साथ दर्शन करने आये युवक ने ब्लेड से अपना गला काट लिया। गर्दन से रक्तस्राव शुरू हो गया और वह तड़पने लगा। आनन-फानन में उसकी मां एंबुलेंस से उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लेकर आई जंहा पर चिकित्सकों ने युवक की प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर देखकर मंडलीय चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। लेकिन इ लाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
जंहा पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डा0 कामेश्वर तिवारी व डा0 अभिषेक जायसवाल ने प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर देखकर मंडलीय चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया है। मनोज श्रीमती इंदिरा गांधी राजकीय डिग्री कॉलेज लालगंज में बीए फाइनल का छात्र है। माता का रो-रोकर हाल बेहाल है। मां केशरी देवी ने बताया कि लगभग 20 दिनों से उसके पुत्र की मानसिक हालत ठीक नहीं है। उसके स्वास्थ्य सुधार के लिए उसे लेकर मां गड़बड़ा धाम शीतला के यहां मन्नत मांगने आई थी। मनोज अविवाहित है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…