आफ़ताब फारुकी
डेस्क: मध्य प्रदेश के रीवा में भीषण सड़क हादसा हुआ। इस दर्दनाक हादसे में 15 लोगो की मौत हो गुई है और 40 से ज्यादा यात्री घायल हो गये है। भीषण सड़क हादसा मध्य प्रदेश के रीवा के नजदीक नेशनल हाईवे-30 पर हुआ। हादसे की सुचना राहगीरों ने पुलिस को दिया। सुचना मिलने के बाद सोहागी पुलिस मौके पर पहुंची और बस में फंसे यात्रियों को रेस्क्यू किया। गंभीर रूप से घायलों को एंबुलेंस से त्योंथर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में गंभीर रूप से घायलों को रीवा के संजय गांधी अस्पताल में पहुंचाया गया। हादसा नेशनल हाईवे-30 में मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश की सीमा से लगी सुहागी पहाड़ के पास हुआ है।
घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार बस जबलपुर के रास्ते रीवा होकर इलाहाबाद जा रही थी। कटनी से बस में काफी लोग बैठे थे। सभी लोग उत्तर प्रदेश अपने घर दीपावली की छुट्टी मनाने जा रहे थे। हादसा देर रात हुआ बस के आगे एक ट्रेलर जा रहा था। ट्रेलर किसी गाड़ी से टकराया जिसकी वजह से ट्रक सड़क पर खड़ा हो गया तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने ट्रेलर को जोरदार ठोकर मारी और बस में आगे जितने लोग बैठे थे सबकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बस में करीब 100 लोग सवार थे। घटना की सूचना पाकर एसपी कलेक्टर सहित कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।
चौहान ने बताया कि जिन यात्रियों की मृत्यु हुई है, उनके पार्थिव शरीर अभी त्योथर में रखे हुए हैं। मध्य प्रदेश शासन द्वारा उन्हें ससम्मान प्रयागराज पहुंचाया जायेगा। इसके साथ ही जो व्यक्ति सुरक्षित हैं या कम घायल हैं उन्हें फर्स्ट एड दे कर रात को ही दो बसों के माध्यम से प्रयागराज पहुंचाया गया है। ऐसे यात्री जो गंभीर रूप से घायल हैं, उनका इलाज रीवा मेडिकल कॉलेज में नि: शुल्क किया जा रहा है। रीवा जिला प्रशासन इलाज सहित घायलों एवं मृतकों के परिवारजनों के लिए समस्त आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कर रहा है।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, “मध्य प्रदेश के रीवा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में कई लोगों का असामयिक निधन अत्यंत दुःखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।”
मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, रीवा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में कई लोगों का असामयिक निधन अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…