ईदुल अमीन/तौसीफ अहमद
मिर्ज़ापुर: जिस पिता के साए में बेटे पलकर जवान हुए आज उसी पिता को महज़ ज़मीन के टुकड़े के लिए मौत के घाट उतार दिया। जी हां बिलकुल सही पढ़ा आपने मौत के घाट। मामला विंध्याचल थाना क्षेत्र के भवानीपुर पाल बस्ती का है जहाँ शुक्रवार की रात ज़मीन और पैसे के विवाद में दो बेटो ने पिता को लाठी-डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया। घरवाले उपचार के लिए उन्हें अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पिता की हत्या के बाद दोनों पुत्र फरार हो गए। छोटे पुत्र की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
छोटे बेटे मोनू ने बताया कि पिता ने एक बीघा जमीन सात लाख रुपये में बेचकर हलिया में 10 बीघा जमीन खरीदी है। शुक्रवार की रात घर में रखे सिंचाई का पाइप लेकर हलिया जाने वाले थे तो बड़े भाई सुरेश व संतोष ने विरोध किया। दोनों हलिया की जमीन उनके नाम लिखने की बात कह रहे थे। पिता के मना करने पर लाठी से हमला कर दिया। मोनू ने विंध्याचल थाने में तहरीर देकर दोनों भाइयों सुरेश व संतोष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है। दुखरन पाल गांव में रहकर खेती करते थे। दो पुत्रियों की शादी उन्होंने गर्मी के मौसम में ब्याज पर धनराशि उधार लेकर की थी। अपनी जमीन का कुछ हिस्सा बेचकर ब्याज के रुपये भरना चाहते थे, लेकिन उनके दो बेटो ने विरोध किया इस कारण पिता पर लाठी डंडे से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया।
एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति का कहना है कि आपस के विवाद में दो बेटो ने पिता से मारपीट की। मारपीट की इस घटना में दुखरन पाल की इलाज के दौरान मौत हो गई। छोटे बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…