तारिक़ खान
प्रयागराज: आज रविवार की सुबह दिल्ली हावड़ा रूट पर बड़ा रेल हादसा हुआ। हादसा सुबह 10:30 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। कानपुर की ओर से एक मालगाड़ी का खाली रेक प्रयागराज की ओर आ रहा था उसी दौरान रंगवा रेलवे स्टेशन के यार्ड पर तेज धमाके के साथ उसके कई वैगन पटरी से उतर गए। कुछ ही देर में वहां के रेलवे कर्मियों ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलने के बाद प्रयागराज और कानपुर से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई।
उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि इस हादसे की वजह से वंदे भारत समेत तकरीबन 20 ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा है। उन्होंने बताया कि प्रयास किया जा रहा है कि ट्रेनों को डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर शिफ्ट कर दिया जाए ताकि यात्रियों को असुविधा ना हो। उन्होंने कहा कि पटरी से उतरे वैगन को वापस ट्रैक पर चढ़ाने का कार्य शुरू हो गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…