तारिक खान
प्रयागराज : डेंगू के कहर के बीच प्लाज्मा को प्लेटलेट्स बताकर बेचने वाले एक बड़े गैंग का पुलिस ने खुलासा किया है। इस गिरोह से जुड़े विभिन्न लैब और पैथोलॉजी में काम करने वाले 10 लोगों को क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। इनके पास से 10 पाउच प्लाज्मा, तीन पाउच तथाकथित प्लेटलेट्स, एक लाख दो हजार रुपये, तीन बाइक और 13 मोबाइल बरामद हुए हैं। यह गिरोह अब तक सैकड़ों तीमारदारों को नकली प्लेटलेट्स बेच चुका है।
सीएमओ ने बताया कि ब्लड बैंक में प्लाजमा फ्री है। दोनों के रंग में मामूली अंतर है। शातिर प्लाज्मा का पैकेट फ्री में लेते थे। उसमें 350 एमएल प्लाज्मा रहता था। उसमें से 50-50 एमएल प्लाज्मा निकालकर नकली पैकेट में सीरिंज से भरकर फैला देते थे। फिर उस पर ब्लड बैंक की नकली पर्ची चस्पा कर देते थे। इस काम में लैब और पैथोलॉजी में काम करने वाले शामिल थे। इस गैंग ने प्लेटलेट्स बेचकर एक लाख से अधिक रुपये कमाए हैं। पकड़े गए आरोपियों से अभी पूछताछ जारी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…