ईदुल अमीन ,
वाराणसी: वारणसी का चर्चित नमो घाट जिसको हम खिड़किया घाट नाम से पुकारते है एक बार फिर से अपने आसपास की अराजकता से चर्चा में है. इस बार मामला यहाँ के एक सुरक्षा कर्मी को पीटने का सामने आया है. बुधवार को कुछ लोगों ने दीपक शर्मा नामक सिक्योरिटी गार्ड पर हमला कर दिया। इस हमने में दीपक गंभीर रूप से जख्मी हो गया और उसको कबीरचौरा अस्पताल ले जाया गया। जख्मी सिक्योरिटी गार्ड चंदौली के मुगलसराय थाना क्षेत्र के बहादुरपुर का रहने वाला है। उसके सिर में चोट आई है। बताया जाता है कि जख्मी गार्ड को साथ मौजूद एक अन्य सिक्योरिटी गार्ड ने उसे हॉस्पिटल पहुंचाया।
वही, थाना प्रभारी निरीक्षक आदमपुर का कहना था कि झगड़ा नमो घाट पर नहीं हुआ है बल्कि भैसासुर तिराहे के पास मारपीट की जानकारी मिली है। परिवार के लोगों ने अभी तहरीर नहीं दिया है। लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। जबकि मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट करने वाले युवक शराब के नशे में धुत थें और खुद को कोनिया निवासी एक सफेदपोश नेता का परिचित बता रहे थें। करीब 5 की संख्या में युवकों ने सिक्योरिटी गार्ड दीपक के साथ जमकर मारपीट की। दूसरी ओर पूरे घटना के दौरान खिड़किया घाट के जीर्णोद्धार कार्य कर रहे कार्यदाई संस्था के कर्मचारी और अधिकारी मूकदर्शक बनकर खड़े थें।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…