आफताब फारुकी
नई दिल्ली: दिल्ली की नई शराब नीति मामले की जांच कर रही सीबीआई आज दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से पूछताछ कर रही है। राजधानी के एलजी विनय कुमार सक्सेना ने शराब नीति में अनियमितताओं की सीबीआई जांच की सिफारिश की है। इस दरमियान आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओ ने सीबीआई दफ्तर के सामने धरना देना शुरू कर दिया है। मिल रही जानकारी के अनुसार 100 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
मनीष सिसोदिया के आवास पर कार्यकर्ताओं के जुटने की आशंका के चलते धारा 144 लगा लगाने के साथ दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बल की भारी तैनाती भी की गई है। आप ने दावा किया कि सिसोदिया को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और आरोप लगाया कि यह कदम आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले उठाया गया है। आप ने दावा किया कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से उसका सीधा मुकाबला है। यह प्रतिक्रिया, आबकारी नीति बनाने और उसके क्रियान्वयन में कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में सीबीआई द्वारा उपमुख्यमंत्री सिसोदिया को सोमवार को पूछताछ के लिए तलब किये जाने के बाद आई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…