ए0 जावेद
वाराणसी: वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के चौक पुलिस को बाइक चोर के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है जब चोरी की बाइक के साथ कुख्यात बाइक चोर सोमनाथ पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पुलिस ने एक चोरी की अपाचे बाइक बरामद किया है। गिरफ्तार सोमनाथ पाण्डेय अर्दली बाज़ार में रहता है और मूल रूप से कनेरा प्रयागराज का मूल निवासी है। गिरफ्तार अभियुक्त पर वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में आधा दर्जन मामले पहले भी दर्ज हो चुके है।
पकडे गए अभियुक्त के पास बरामद बाइक की डिटेल जब ई चालान से निकाला गया तो तो गाड़ी मु0अ0सं0 78/2022 में चोरी गई UP-65-CB-3874 निकली। इस समबन्ध में बाइक के साथ पकडे गए अभियुक्त से पूछा गया तो उसने बाइक चोरी की होना स्वीकार किया। गिरफ़्तारी करने वाली पुलिस टीम में इस्पेक्टर चौक शिवाकांत मिश्र, एसआई अनिल कुमार गिरी, क़ा0 भोलू खरवार, राम बाबू मिश्र, अजय कुमार, शशि कांत सिंह, अंकित कुमार वर्मा शामिल रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…