ईदुल अमीन (इनपुट: सरताज खान)
गाज़ियाबाद: दूसरी महिला के साथ करवाचौथ के दिन बाज़ार में खरीदारी करवाना एक आशिक मिजाज़ पति को भारी पड़ गया जब इसकी जानकारी उसकी असली पत्नी को हो गई। जानकारी होने पर युवक की पत्नी मौके पर पहुची और जमकर हंगामा हुआ। हंगामे के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वायरल हो रहे वीडियो के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार एक युवक गाज़ियाबाद के तुराबनगर मार्किट में एक महिला के साथ उसको शापिंग करवा रहा था। अमूमन करवाचौथ के दिन पति अपनी पत्नी को शापिंग करवाता है, ये सोच कर लोग भी यही समझ रहे होंगे। मगर अचानक मार्किट में जूतमपैजार की नौबत आई और कुछ महिलाए और मौके पर पहुच गई।
शापिंग करवा रहे युवक की असली पत्नी अचानक मार्किट में अपने रिश्तेदारों के संग पहुच गई और जमकर हंगामा काटने लगी। हंगामे के दौरान जिस महिला को युवक शापिंग करवा रहा था उसकी तो लानत मलानत हुई ही, साथ में युवक की भी जमकर लानत मलानत हुई। घटना का किसी ने वीडियो बना लिया और अब वह सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…