तारिक खान
डेस्क: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को शुरू हुई थी। हाल ही में इस यात्रा ने 1,000 किलोमीटर तक का सफ़र तय कर लिया है। पूरी यात्रा के दौरान, राहुल गांधी और उनके साथी लोगों से मिल-जुल रहे हैं और उनके साथ के विशेष क्षणों को अलग-अलग माध्यमों से साझा कर रहे हैं। कर्नाटक के मांड्या में सोनिया गांधी भी इस यात्रा में शामिल हुईं थीं। इस साल की शुरूआत में कोरोना से पीड़ित सोनिया गांधी पहली बार जनता के बीच नजर आईं थीं। राहुल गांधी का इस यात्रा के दौरान अपनी मां सोनिया गांधी के जूतो के फीतों को बांधते हुए फोटो और वीडियो भी ट्वीटर पर कांग्रेस की ओर से साझा किया गया था।
इस वीडियों में राहुल गांधी से मिलने की अनुमति मिलने के बाद इस लड़की को खुशी से कूदते, हंसते और रोते हुए देखा जा सकता है। भारत जोड़ो यात्रा के तहत, राहुल गांधी लगभग पांच महीनों में 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करेंगे।
अब इसी यात्रा के दौरान का एक दिलकश वीडियो ट्वीटर पर कांग्रेस ने अपलोड किया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि राहुल गांधी भीड़ में एक बुजुर्ग महिला से बात कर रहे हैं। महिला को कांग्रेस नेता को आशीर्वाद देते हुए देखा जा सकता है। वह बात करते हुए लगातार राहुल गांधी के कंधे को थपथपा रहीं हैं।
ऐसा लग रहा है जैसे बुज़ुर्ग महिला राहुल गाँधी की हिम्मत की तारीफ कर रही है और उनकी पीठ थपथपा रही है। अंत में राहुल गांधी उस महिला को गले लगाते हैं और अपने कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा में आगे बढ़ जाते हैं। कांग्रेस ने इस वीडियो का कैप्शन दिया है- ‘ममता की छांव’। वीडियो बार बार ट्वीटर पर देखा जा रहा है। लोग इसको शेयर भी कर रहे है और भारत जोड़ो यात्रा की तारीफ भी कर रहे है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…