संजय ठाकुर
डेस्क: भदोही के नई बाजार में दिवाली की रात पटाखा फोड़ने को लेकर दो गुटों में हुए मारपीट में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने रात ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बाजार में पुलिस बल तैनात कर दी गई। पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार ने घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लोगों की पहचान व आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। बताया कि दूसरे पक्ष के दो युवक गम्भीर रूप से घायल है पुलिस की देख रेख में उनका उपचार ट्रामा सेंटर में कराया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 12।30 बजे जितेंद्र सोनकर (23) अपने घर की और जा रहा था। रास्ते में कुछ लोग पटाखा फोड़ रहे थे। जितेंद्र के पास एक पटाखा फट गया। इस पर उसने लोगों को सुरक्षित तरीके से पटाखा फोड़ने को कहा। इसको लेकर मौके पर कुछ विवाद हो गया और मारपीट हुई, जिसमें जीतेन्द्र घायल हो गया था। जितेंद्र 4 भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उसकी शादी नहीं हुई थी।
मृतक के बड़े भाई सुरेश सोनकर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसके भाई को आधी रात घर से बुलाकर हत्या कर दी गई। बड़े भाई ने यह भी बताया है कि विपक्षी मनबढ़ हैं। आरोपी आए दिन उसे मोहल्ला छोड़कर भाग जाने का अल्टीमेटम और हत्या कर देने की धमकी दिया करते थे। सुरेश ने तहरीर में कुछ युवकों का नाम भी बताया है। पुलिस ने चार युवकों को हिरासत मे लिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…