निसार शाहीन शाह
जम्मू: शोपियां में आतंकियों ने पूरन कृष्ण भट नाम के शख्स को गोली मार दी। अधिकारियों ने बताया कि गंभीर रूप से जख्मी पूरन कृष्ण भट को शोपियां अस्पताल ले जाया गया, हालांकि इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पूरन कृष्ण भट पर दक्षिण कश्मीर जिले के चौधरी गुंड इलाके में उनके आवास के नजदीक हमला किया गया था। उस वक्त वे एक बाग की ओर जा रहे थे।
स्थानीय पुलिस अधिकारी ने मीडिया को जारी बयान में हत्या की पुष्टि करते हुवे बताया है कि सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। भट के एक रिश्तेदार ने बताया कि उनके स्कूल जाने वाले दो बच्चे हैं। इनमें से एक बच्ची कक्षा सातवीं में पढ़ती है और लड़का पांचवी में है। उन्होंने कहा, “वह अपने घर से बाहर भी नहीं निकलते थे, घर के अंदर ही रहते थे। हम बहुत डरे हुए हैं।”
गौरतलब हो कि शोपियां जिले में 16 अगस्त को एक सेब के बाग में आतंकवादियों ने एक और कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या कर दी थी। गोलीबारी में उसका भाई भी घायल हो गया था। मृतक की पहचान सुनील कुमार के रूप में हुई थी। वहीं घटना में उसका भाई पिंटू कुमार घायल हो गया था। कश्मीर में पिछले साल अक्टूबर से लगातार टारगेट किलिंग देखी जा रही है। पीड़ितों में से कई प्रवासी श्रमिक या कश्मीरी पंडित हैं। पिछले साल अक्टूबर में पांच दिनों में सात लोग मारे गए थे। इनमें एक कश्मीरी पंडित, एक सिख और दो प्रवासी हिंदू शामिल थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…