रेहान अहमद
लखनऊ। गुजरात के साबरमती जेल में बंद फूलपुर के पूर्व सांसद माफिया अतीक अहमद पर योगी सरकार का शिकंजा कसता जा रहा है। अब अतीक की 34 करोड़ रुपए की संपत्ति शनिवार को कुर्क कर ली गई। अतीक पर यह कार्रवाई प्रयागराज और लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस ने संयुक्त रूप से की।
पुलिस ने विजयंत खंड स्थित 3500 वर्ग फुट के 4 करोड़ की आवासीय और बीबीडी इलाके में 30 करोड़ की व्यवसायिक संपत्ति कुर्क की है। कार्रवाई की शुरुआत मुनादी से की गई। यह कार्रवाई प्रयागराज की धूमनगंज पुलिस ने और स्थानीय पुलिस ने की।पुलिस ने प्रापर्टी जब्त करने के बाद कुर्की का बोर्ड लगा दिया है।अतीक के खिलाफ प्रयागराज समेत कई जिलों में दर्जनों आपराधिक मुकदमें दर्ज है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…