मो0 कुमेल (इनपुट: सायरा शेख)
मुंबई में होने वाले उप-चुनाव से ठीक पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से खास अनुरोध किया है। बताते चले कि रमेश लटके अंधेरी पूर्व से विधायक थे, उनके निधन के बाद यह सीट खाली हुई है। राज ठाकरे ने आगे लिखा कि अगर हम ऐसा करते हैं तो यह रमेश लटके के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मुझे उम्मीद है कि आप मेरा ये प्रस्ताव स्वीकार जरूर करेंगे।
गौरतलब हो कि कुछ दिन पहले ही उद्धव ठाकरे गुट ने राज्य के सत्तारूढ़ गठबंधन शिवसेना के एकनाथ शिंदे और बीजेपी पर उम्मीदवार को तोड़ने की कोशिश का आरोप लगाया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि रुतुजा लटके पर दूसरी तरफ से चुनाव लड़ने का दबाव बनाया जा रहा है।
अंधेरी वेस्ट सीट पर शिवसेना के विधायक रमेश लटके का इस साल निधन हो गया था, जिसके बाद यहां उपचुनाव कराए जा रहे हैं। उनकी पत्नी रुतुजा लटके बृहन्मुंबई निगम की कर्मचारी हैं। उन्होंने चुनाव नियमों के तहत अपने पद से इस्तीफा दिया था। लेकिन अब तक उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया था। हालांकि, हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद सरकार को उनका इस्तीफा स्वीकार करना पड़ा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…