ईदुल अमीन/ अजीत शर्मा
वाराणसी: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन पर आज समाजवादी पार्टी के सभी फ्रंटल और मेन बॉडी नेताओं और कार्यक्रताओ के द्वारा उन्हें श्रधान्जली दिया गया। वाराणसी के महानगर और जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। अर्दली बाजार स्थित सपा के जिला और महानगर कार्यालय में पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रबुद्धजनों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शमीम अंसारी, हिफाज़त अली, शहाबुद्दीन अंसारी “पप्पू”, शहजादे खान, सालिम अंसारी, डॉ आलम, तनवीर अहमद, शमशीर, एखलाक अकेला, चिंटू खान, ज़फर खान, मो0 अमीर, हफीज आलम, पप्पू अंसारी, एजाज़ अहमद, फ़िरोज़ अहमद, डॉ नाज़िम आदि सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसी क्रम में दालमंडी स्थित कटरा अरविन्द सिंह में सपा के जुझारू नेता आदिल खान के नेतृत्व में एक शोक सभा का आयोजन हुआ। इस शोक सभा को सम्बोधित करते हुवे सपा की वरिष्ठ नेता अधिवक्ता नजमी सुल्तान ने कहा कि “नेता जी मुलायम सिंह यादव देश के सर्वप्रिय सर्वमान्य नेता और गरीबों, असहायों के लिए अनेकानेक लोक कल्याणकारी योजनाओं को मूर्त रूप देने वाले शख्सियत थे। धरतीपुत्र के नाम से विख्यात नेताजी का स्वर्गवास होना भारतीय राजनीति की एक अपूरणीय क्षति है। इसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है।“
वही कार्यक्रम में आदिल खान ने कहा कि नेता जी के सम्बन्ध में वर्णन करना सूरज को चराग दिखाने जैसा है। वह एक ऐसी शख्सियत थे जिन्होंने गरीबो और मज़लूमो की लड़ाई लड़ा और समाज के हक़ की बात हमेशा कहा। उनके स्वर्गवास से समाज को हुई क्षति की भरपाई संभव नही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…