तारिक खान
डेस्क: 30 अक्टूबर को डूबते सूर्य और 31 अक्टूबर को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। पूरे शहर में जिला प्रशासन, जीडीए और निजी स्तर पर कुल करीब 315 घाट तैयार किए गए हैं। इसमें कुछ घाट पर पानी नहीं छोड़ा गया है। इसे लेकर छठ व्रतियों में नाराजगी है। इसी तरीके के एक घाट पर गाज़ियाबाद की मेयर साहिबा पहुची और उन्होंने अधिकारियो को फटकार के धर दिया। इस दरमियान उन्होंने पम्प न चालू होने की बात कर इंजिनियर को फोन पर धमकी तक दे डाली।
मामला गाजियाबाद के विक्रम एनक्लेव का है। जहा पहुंचीं महापौर आशा शर्मा छठ घाट को सूखा देख भड़क गईं। उन्हें इतना गुस्सा आ गया कि वह इंजीनियर को फोन पर धमकियां देने लगीं। महापौर ने कहा, ‘एक बार दोनों कानों को खोल लो। अगर मैल है, तो उसमें से निकाल लो उंगली देके। अगर ये आज शाम 6 बजे तक पंप नहीं चला तो मैं तुम्हें चला दूंगी। तुम्हें खड़ा करके और पाइप तुम्हारे में लगाकर पंप चलवाऊंगी। छठ का कार्यक्रम है आज इनका। कल और परसों दो दिन का त्योहार है इनका।“ इस दौरान बातचीत के बीच जब इंजीनियर ने कुछ कहा, तो महापौर फिर तमतमाए हुए बोलीं- ”करवाते नहीं हैं, आ जाओ मेरे पास में, मैं यहीं खड़ी हूं। सारे काम छोड़कर ये करो। कोई इसमें कोताही नहीं बरतनी चाहिए।” उस समय का वीडियो मौके का किसी ने बनाया जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…