शाहीन बनारसी
डेस्क: हाथो में तमंचा लेकर डांस तो आपने आम लोगो का देखा होगा. मगर अब जो वीडियो कल रविवार से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वह आम नागरिक का नही बल्कि एक जन प्रतिनिधि का बताया जा रहा है. हम बताते चले कि PNN24 न्यूज़ इस वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नही करता है. वायरल हो रहे वीडियो में एक युवक डांस करते हुए फायरिंग कर रहा है। बताया जा रहा है कि वह जिला पंचायत सदस्य है। रविवार को मामले में पुलिस को तहरीर भी मिली है। वहीं, कुछ लोगों ने वीडियो पुलिस अधिकारियों को ट्वीट किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दरअसल, रविवार को बांसगांव के डडवा चतुर गांव निवासी सभाजीत राव ने पुलिस को लिखित शिकायत की। उन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर में लिखा है, बासगांव के लोनाव स्थित दुर्गा मंदिर पर जन्माष्टमी का कार्यक्रम हो चल था। तमाम युवक डीजे पर डांस कर रहे थे। इस बीच जिला पंचायत सदस्य अरविंद उर्फ बिट्टू राय आए और वे भी डांस करने लगे। इस बीच उन्होंने असलहा निकाल लिया और लहराते हुए डीजे पर डांस करने लगे।
आरोप है इस दौरान जिला पंचायत सदस्य ने अपने असलहे से कई राउंड फायरिंग भी की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एसपी साउथ अरुण सिंह ने बताया, वीडियो की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी की पुष्टि होते ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…