Crime

देखे वायरल हुआ सीसीटीवी फुटेज: बाइक से आये 3 बदमाश और असलहे के बल पर कैसे लूट ले गये फर्च्युनर कार

शाहीन बनारसी

दिल्ली में कार लूटने का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मामला पश्चिमी दिल्ली के झरेरा गाँव का बताया जा रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि तीन बदमाश पहले फॉर्च्यूनर कार के मालिक को पिस्तौल दिखाते हैं और बाद में उसकी कार लेकर मौके से फरार हो जाते हैं। पुलिस ने फिलहाल पीड़ित कार मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायती पत्र के अनुसार पुलिस ने घटना के सम्बन्ध में बताया कि राहुल जो मूल रूप से मेरठ के रहने वाले हैं, शनिवार सुबह पुलिस के पास शिकायत लेकर आए थे। उन्होंने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें पिस्तौल दिखाकर उनकी कार लूटी है।

पुलिस ने उनकी शिकायत के आधार पर इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच शुरू की। इस जांच के दौरान पुलिस के हाथ एक फुटेज लगी जिसमें तीनों आरोपी एक बाइक से घटनास्थल के पास आते दिख रहे हैं। पुलिस इस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। वही सोशल मीडिया पर वायरल हो रही रही इस वीडियो पर ज़बरदस्त कमेन्ट आ रहे है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts