आदिल अहमद
डेस्क: काफी दिनों से चर्चे में चल रहे भारत जोड़ो यात्रा के 78वें दिन आज राहुल गाँधी को बहन प्रियंका गांधी वाड्रा का साथ मिला। यात्रा की अगुवाई खुद राहुल गांधी कर रहे हैं। इस यात्रा में राहुल का साथ देने के लिए बहुत लोगो ने अपना सहयोग दिया। यात्रा में राहुल का हौसला बढाने के लिए नेता-अभिनेता सभी राहुल के साथ कदम से कदम मिलाकर चले है। आज इस यात्रा में बहन प्रियंका गांधी वाड्रा अपने भाई राहुल गांधी के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर चलते नज़र आई है। बहन का साथ पाकर राहुल गाँधी के चेहरे पर एक अलग ख़ुशी नज़र आई।
प्रियंका गाँधी वाड्रा के साथ रॉबर्ट वाड्रा भी यात्रा में नज़र आये। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मध्य प्रदेश में आज दूसरा दिन है। ये यात्रा महाराष्ट्र से निकलकर इस वक्त मध्य प्रदेश के पड़ाव पर है। गांधी परिवार के नेतृत्व में कांग्रेस समर्थकों ने खंडवा के बोरगांव से मार्च की शुरुआत की। राहुल और प्रियंका खरगोन जाने से पहले स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी आइकन टंटिया भील की जन्मस्थली का दौरा करेंगे। खंडवा से शुरू हुई इस यात्रा में प्रियंका गांधी शामिल हुई हैं। वहीं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और सचिन पायलट भी यात्रा में साथ चल रहे हैं।
भारत जोड़ो यात्रा में समर्थकों की भी भारी भीड़ है। आज ये यात्रा 23 किलोमीटर तक चलेगी। राहुल गांधी रास्ते में रुस्तमपुर से टंट्या भील की जन्मस्थली जाएंगे और वहां एक जनसभा भी होगी। मध्य प्रदेश में यात्रा 12 दिन में 6 ज़िलों से होती हुई 4 दिसंबर को राजस्थान पहुंचेगी। मध्य प्रदेश में इस यात्रा के दूसरे दिन राहुल ने खंडवा जिले के बोरगांव से पैदल चलना प्रारंभ किया। यात्रा में प्रियंका के साथ उनके पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटे रेहान भी पैदल चलते दिखाई दिए। राहुल जब पदयात्रा पर निकलते हैं तो सड़क के दोनों ओर पुलिस कर्मी उनकी सुरक्षा के लिए रस्सियों का सुरक्षा घेरा बनाकर साथ चलते हैं।
वही प्रियंका के यात्रा में शामिल होने के बाद कांग्रेस के उत्साहित कार्यकर्ता भाई-बहन के समर्थन में नारेबाजी करते हुए उनके करीब आने की बार-बार कोशिश करते दिखाई दिए। इस दौरान उन्हें सुरक्षित घेरे से दूर करने के लिए पुलिस कर्मियों को अतिरिक्त मशक्कत करनी पड़ी। बहरहाल, सूर्योदय के बाद जब बोरगांव से यात्रा ने मध्य प्रदेश में अपने दूसरे दिन में प्रवेश किया तो पहले दिन के मुकाबले भीड़ कम नजर आई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही इसमें लोगों और गाड़ियों का काफिला बढ़ता गया। इस बीच, राजस्थान के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट भी यात्रा में राहुल और प्रियंका के साथ कदमताल करते दिखाई दिए।
गौरतलब है कि राहुल नीत “भारत जोड़ो यात्रा” मध्य प्रदेश में 380 किलोमीटर का फासला तय करने के बाद चार दिसंबर को राजस्थान में प्रवेश करेगी। पायलट पड़ोसी मध्य प्रदेश में ऐसे समय में यात्रा में शामिल हुए, जब यात्रा के राजस्थान पहुंचने से पहले इस कांग्रेस शासित राज्य में नेतृत्व में बदलाव की मांग एक फिर जोर पकड़ने लगी है। पूर्व उप-मुख्यमंत्री के समर्थकों ने मुख्यमंत्री पद के लिए उनके नाम को लेकर दबाव बनाना शुरू कर दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…