Politics

भारत जोड़ो यात्रा: सांसद राहुल गाँधी ने चलाई बुलेट, देखने के लिए सडको के किनारे उमड़ी भीड़

तारिक खान

डेस्क: मध्य प्रदेश से गुज़र रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दरमियान कल रविवार को महू जनपद में कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी बुलेट पर सवारी करते दिखाई दिए।

कांग्रेस द्वारा इसका वीडियो ट्वीट किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बुलेट चलाते समय राहुल गांधी ने सिर पर हेलमेट पहना हुआ है और सुरक्षाकर्मी आगे सड़क से लोगों को हटा रहे हैं। राहुल गांधी को मध्य प्रदेश के महू में एक नीले कालीन पर बाइक की सवारी करते देख सड़क के दोनों तरफ से भीड़ उमड़ पड़ी।

दरअसल, जर्मन शेफर्ड मार्वल को लेकर आए दो युवक भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए हैं और राहुल गांधी के साथ पशु कल्याण पर उन्होंने चर्चा किया। इन युवकों में से एक ग्वालियर के सिविल इंजीनियर रजत पराशर आवारा कुत्तों के पालन-पोषण का काम करते हैं। वह 10 महीने के जर्मन शेफर्ड मार्वल को लेकर भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए हैं।

pnn24.in

Recent Posts