यश कुमार
सूरत: भारतीय जनता पार्टी के मजबूत गढ़ गुजरात को कायम रखने के लिए अमित शाह ने अब मैदान संभाल लिया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और शाह ने मंगलवार को राजधानी दिल्ली में गुजरात भाजपा कोर कमेटी के सदस्यों के साथ अहम बैठक की। मंगलवार शाम को हुई यह बैठक करीब सात घंटे तक चली। इससे पहले सोमवार को भी शाह ने अपने घर पर सीएम भूपेंद्र पटेल और प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल के साथ करीब आठ घंटे बैठक की थी। वही दुआरी तरफ पूर्व सीएम सही कई बड़े नेताओं ने चुनाव न लड़के का फैसला किया है। इन नेताओं ने चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा ऐसे वक्त पर की है जब चुनाव अपने शबाब पर है।
वहीं, गुजरात के पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने भी आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। इसके अलावा वरिष्ठ भाजपा विधायक भूपेंद्र सिंह चुडासमा ने भी चुनाव लड़ने से इनकार किया है। चुडासमा ने कहा, मैं विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को इस संबंध में बता दिया है। मैंने तय किया है कि अन्य कार्यकर्ताओं को अवसर मिलना चाहिए। मैं अब तक 9 बार चुनाव लड़ चुका हूं। मैं पार्टी का आभार व्यक्त करता हूं। इसके अलावा विधायक प्रदीप सिंह जडेजा भी चुनाव नहीं लड़ेंगे। जडेजा ने कहा, मैं वटवा विधानसभा सीट का विधायक हूं। मुझे पार्टी द्वारा चार बार विधायक और राज्य मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में काम करने का एक बड़ा अवसर दिया गया है। मैं स्वेच्छा से अगला विधानसभा चुनाव 2022 में नहीं लड़ना चाहता।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…