National

कल ही इस्तीफा देने वाले रिटायर्ड आईएएस अरुण गोयल को चुनाव आयुक्त के पद पर नियुक्ति की दिया राष्ट्रपति ने सहमती

ईदुल अमीन

डेस्क: रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अरुण गोयल को चुनाव आयोग में चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस पर अपनी सहमति दे दी है।  बताते चले कि अरुण गोयल 1985 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

अरुण गोयल 31 दिसंबर 2022 को 60 साल की उम्र पूरी कर सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन एक महीने पहले ही उन्होंने अपने पद से 18 नंवबर यानी कल ही इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद आज उन्हों चुनाव आयुक्त राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया गया है।

हालंकि अभी वह कब से यह पद ग्रहण करेगे इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नही हुई है। चुनाव आयुक्त के रूप में उनकी नियुक्ति की घोषणा उस वक्त हुई है जब अगले महीने ही गुजरात में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। गुजरात में 1 दिसंबर से 5 दिसंबर के बीच विधानसभा चुनाव होने हैं। वहीं, इसके नतीजे आठ दिसंबर को घोषित होंगे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts