आफताब फारुकी
नई दिल्ली: मोरबी पुल हादसे में 134 लोगों की मौत को लेकर विपक्ष भाजपा सरकार को सांस लेने का मौका नही दे रहा है। पत्रकार वार्ता से लेकर सोशल मीडिया तक पर भाजपा को निशाना पर विपक्ष लिए हुवे है। इसी क्रम में आज गुजरात की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल ने आज कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए और राज्य में विधानसभा चुनाव होने चाहिए।
केजरीवाल ने कहा कि ऍफ़आईआर में ना कंपनी और उनके मालिक का नाम है। मामले में सिर्फ पुताई की जा रही है। अस्पताल की पुताई तो अलग है, लेकिन मामले की पुताई की जा रही है। एक आरोप ये लग रहा है कि इनकी पार्टी (भाजपा) को भारी चंदा दिया है। इसका पता लगाना पड़ेगा। अरविन्द केजरीवाल ने गुजरात के मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग करते हुवे कहा कि सीएम को सीएम बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। इस्तीफा देकर तुरंत चुनाव हो जाना चाहिए।
सिसोदिया ने तीसरा सवाल करते हुवे कहा कि डॉक्यूमेंट जो सामने आए है। ये काम 8 महीने में पूरा होना था। तो कौन सी जल्दबाजी थी, जिसे लीपापोती करके 5 महीने में क्यों खोल दिया गया। चौथा सवाल करते हुवे सिसोदिया ने कहा कि घड़ी बनाने वाली कंपनी से कितना चंदा लिया है। इस कंपनी के मालिकों की किस-किस बीजेपी नेता से नजदीकी है। मनीष सिसोदिया ने पांचवां सवाल करते हुवे कहा कि इतने बड़े हादसे के बाद भी ऍफ़आईआर दर्ज की गई है। उसमें उसके मालिकों का नाम नहीं है। किसके दबाव में मालिकों के खिलाफ ऍफ़आईआर नही हुई है और क्यों नहीं की गई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…