शाहीन बनारसी/साहिल शफी
श्रद्धा वालकर हत्याकांड के बाद इंसानियत की रूह काप रही थी कि आखिर इंसान कैसे इतना ज़ालिम हो सकता है। मगर पुलिस ने जब पूनम और उसके बेटे दीपक को गिरफ्तार कर अंजन दास हत्याकांड की परते खोली है तो बेशक इंसानियत अब कोमा में जाने के लिए बेताब हो चुकी है। आखिर कोई इंसान इतना ज़ालिम नही हो सकता है कि जिस शख्स के साथ उसने 7 जन्मो तक के बंधन में बंधी थी उसको ही वह मौत के घाट उतार देती है और बेटे को साथ में लेकर उसकी लाश के 22 टुकड़े कर देती है।
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रान्च के मुताबिक महिला पूनम ने अपने बेटे दीपक के साथ मिलकर अपने पति अन्जन दास की हत्या इसलिए कर दिया था कि उसके पति का किसी और से अफेयर था। दोनों ने कथित तौर पर शव के 22 टुकड़े किए, उन्हें फ्रिज में रखा और पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में फेंक दिया। पाडंव नगर के रहने वाले अंजन दास की हत्या इसी साल जून में कर दी गई थी, जिसके बाद उसके शव के टुकड़े कर घर में फ्रिज में रख दिये गए थे।
पुलिस के मुताबिक फिर रोजाना शव के टुकड़ों को पाडंव नगर और ईस्ट दिल्ली के अलग- अलग इलाको में फेंक दिया जाता था। कत्ल की इस ख़ौफ़नाक वारदात को पूनम और उसके बेटे दीपक ने अंजाम दिया। मृतक अंजन दास को नशे की गोलियां खिलाकर फिर उसकी हत्या की गई। जानकारी के मुताबिक इस हत्या को अवैध संबंधों की वजह से अंजाम दिया गया। शव के टुकड़े ले जाते हुए सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी पूनम और उसके बेटे दीपक ने अवैध संबंध को लेकर जून में ही कथित तौर पर दास की हत्या कर दी थी।
जिस शख्स का मर्डर किया गया, पहले उसे नींद की गोलियां दी गईं और बाद में उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर उसके शरीर को काट डाला, टुकड़ों को फ्रिज में रख दिया और उन्हें पांडव नगर और आसपास के इलाकों में फेंक दिया। पड़ोस में लगे सीसीटीवी फुटेज में दीपक देर रात हाथ में बैग लिए टहलता दिख रहा है। पुलिस का कहना है कि शव के टुकड़े फेंकने जाते हुए वक्त की फुटेज है, जिसमें दीपक के पीछे उसकी मां पूनम नजर आ रही हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…