तारिक खान
अमेरिका के टेक्सास सिटी में कल शनिवार को एयर शो के दौरान बड़ा हादसा होने से 6 लोगो के मौत की खबर है। टेक्सास सिटी के डलास में एक एयर शो के दरमियान हवा में करतब दिखाते दो विमान में आपस में टकरा गए। हादसा इतना भंयकर था कि टक्कर होते ही विमान के परखच्चे उड़ गए। हादसे में पायलट और क्रू मेंबर्स समेत 6 लोगो की मौत हो गई है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि विमान में कितने लोग सवार थे। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस सम्बन्ध में फेडरेशन एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने बयान जारी कर बताया है कि, अमेरिका के डलास में शनिवार को पूर्व सैनिक दिवस के मौके पर एयर-शो का आयोजन किया गया था। आयोजन करने वाली कंपनी और दुर्घटनाग्रस्त विमान के मालिक ‘कॉमेमोरेटिव एयर फोर्स’ की प्रवक्ता लियाह ब्लॉक ने बताया कि उनका मानना है कि ‘बी-17 फ्लाइंग फोर्ट्रेस’ बॉम्बर एयरक्राफ्ट में पायलट के पांच सदस्य और पी-63 किंग कोबरा लड़ाकू विमान में एक व्यक्ति सवार था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…