ईदुल अमीन
डेस्क: ट्विटर ने पिछले हफ्ते अपने आधे कर्मचारियों को निकाल दिया था। भारत में तो कंपनी ने 90 फीसदी कर्मचारियों की छुट्टी कर दी थी। माइक्रोसॉफ्ट ने पिछले महीने 1,000 कर्मचारियों की छंटनी की थी। इसके साथ ही राइडशेयर कंपनी एलवाईऍफ़टी ने भी 13 फीसदी कर्मचारियों की निकालने की घोषणा की। इसी तरह पेमेंट प्रोसेसिंग फर्म स्ट्राइप ने 14 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी करने की बात कही। गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट में भी नई भर्तियों पर रोक लगा चुकी है। अब एक बड़ी खबर आ रही है कि व्हाट्सएप के इंडिया हेड अभिजित बोस ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
इससे पहले फेसबुक की मूल कंपनी मेटा ने इस हफ्ते ही 11,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी की है। कंपनी ने लागत को कम करने के लिए यह छंटनी की है। कंपनी के अनुसार, बढ़ी हुई लागत मुनाफे को खा रही है और इससे राजस्व में गिरावट हो रही है। छंटनी से पहले मेटा में करीब 87,000 कर्मचारी काम करते थे। कंपनी ने इनमें से 13 फीसदी कर्मचारियों को बाहर किया है।
इससे पहले इसी महीने की शुरुआत में ही भारत में मेटा प्रमुख अजीत मोहन ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। वह मेटा के प्रतिद्वंद्वी स्नैपचैट में शामिल हुए हैं। व्हाट्सएप ने इसकी पुष्टि भी कर दी है। मेटा ने एक बयान में कहा कि व्हाट्सएप के भारत प्रमुख अभिजीत बोस ने इस्तीफा दे दिया है। वहीं, राजीव अग्रवाल ने बेहतर मौके की तलाश में मेटा में अपनी भूमिका से हटने का फैसला किया है। दोनों को भविष्य के प्रयासों के लिए कंपनी शुभकामनाएं देती है।
व्हाट्सएप के प्रमुख विल कैथकार्ट ने अभिजीत बोस को भारत में व्हाट्सएप के पहले प्रमुख के रूप में उनके “बेहतरीन योगदान” के लिए धन्यवाद दिया है। विल कैथकार्ट ने कहा, “अभिजीत बोस की उद्यमशीलता अभियान ने हमारी टीम को नई सेवाएं प्रदान करने में मदद की, जिससे लाखों लोगों और व्यवसायों को लाभ हुआ है। व्हाट्सएप भारत के लिए बहुत कुछ कर सकता है और हम भारत के डिजिटल परिवर्तन को आगे बढ़ाने में मदद करने के लिए उत्साहित हैं।”
दुनिया में मंदी का असर देखा जाने लगा है। एक के बाद एक बड़ी कंपनियां छंटनी कर रही है। सोमवार को खबर आई कि अब अमेजन इस सप्ताह जल्द से जल्द 10,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल सकती है। कंपनी इस कदम के पीछे लाभ कमाने में फेल रहने का हवाला दिया है। अगर छंटनी की कुल संख्या 10,000 के आसपास रहती है, तो यह अमेज़न के इतिहास में सबसे बड़ी छंटनी होगी। यह कंपनी के 1 प्रतिशत से भी कम कार्यबल का प्रतिनिधित्व करेगा जो वैश्विक स्तर पर 1।6 मिलियन से अधिक को रोजगार देता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…