फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): जनपद में अवैध खनन/परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण लगाने पर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह को भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग उप्र की सचिव डॉ0 रोशन जैकब ने प्रशस्ति पत्र देकर उनके कार्यों की सराहना की। लखनऊ में हुए सम्मान कार्यक्रम में यह प्रशस्ति पत्र डीएम की तरफ से जिला खनन अधिकारी ने प्राप्त किया।
भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग उप्र की सचिव डॉ0 रोशन जैकब ने बताया कि माइन मित्र तथा खनन विभाग द्वारा विभिन्न सेवाओं को प्रदान करने में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह की महती भूमिका है। ज्ञातव्य है कि गत माह माइन मित्र की फ्लैगशिप सेवाओं को कॉमन सर्विस सेंटर के द्वारा भी प्राप्त किया जा सकता है। जनपद स्तर पर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह द्वारा किए गए नेतृत्व एवं सतत पर्यवेक्षण से ही माइंन मित्र एक जन उपयोगी पोर्टल बन पाया, जिसके लिए सचिव ने डीएम को हार्दिक बधाई ज्ञापित किया है। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि डीएम के सतत प्रयासों से यह पोर्टल और सुगम, सरल एवं जनसामान्य हेतु अधिक उपयोगी हो पाएगा। आपके बहुमूल्य सुझावों का सदैव स्वागत है।
प्रशस्ति पत्र व सम्मान के प्रति डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने सचिव डॉ0 रोशन जैकब के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए बताया कि शासन एवं भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के मंशानुरूप माइंन मित्र पोर्टल के सुचारू रूप से प्रभावी क्रियाशीलता पर बल दिया जाएगा तथा जनपद में अवैध खनन/परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग द्वारा डीएम महेंद्र बहादुर सिंह को प्रशस्ति पत्र व सम्मान मिलने पर सीडीओ अनिल कुमार सिंह, एडीएम संजय कुमार सिंह, सहित सभी अधिकारियों ने डीएम को हार्दिक बधाई व शुभकामना दी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…