शाहीन बनारसी
झांसी: पहले एक कहावत थी कि इश्क न देखे जात और पात, नींद न देखे टूटी खाट और भूख न देखे जूठा भात। मगर अब बकिया पीछे की दो लाइन तो ठीक है। मगर आगे की लाइन में एक लाइन और बढती जा रही है कि इश्क न देखे रिश्तो की दीवार। अब तो करीबी रिश्ते जिनके बारे में गलत सोचना भी पाप होता है इश्क के खुमार चढ़ा बैठते है। ताज़ा मामला झाँसी का है जहा एक दो बच्चो की माँ को अपने भांजे से ऐसा इश्क का बुखार चढ़ा कि वह उसके साथ फरार हो गई। पुलिस ने पकड़ा तो थाने पर ही जमकर हंगामा हुआ और दोनों प्रेमी युगल इस बात पर अड़े हुवे है कि वह दोनों अब साथ रहेगे।
लोकेशन मिलने के बाद पहुची पुलिस ने देखा युवक अपनी सगी मामी के साथ वह रह रहा है। पूछताछ में पता चला कि दोनों पति-पत्नी की तरह रह रहे हैं। पुलिस दोनों को झांसी लेकर झाँसी आई। इसके बाद परिजनों को थाने बुलाया गया। परिजन भी ये अजीब रिश्ता देख कर परेशान हो गए। परिजन दोनों को समझाने में जुटे हुए हैं कि तुम दोनों मामी भांजे हो, लेकिन इस बात पर अड़े हुए हैं कि दोनों साथ रहेगे। पूछताछ में प्रेमिका मामी ने खुलासा किया कि वह अपने पति को पसंद नहीं करती है। उसे भांजे से प्यार है, और वह उसके साथ ही जीवन अब बिताना चाहती है। परिजनों और पुलिस के सामने दोनों शादी की जिद पर अड़े रहे। पंचायत अभी भी जारी है, और परिजनों सहित पुलिस उनको समझाने कि कोशिश कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…