तारिक़ खान
डेस्क: गुजरात के 14 जिलों की 93 सीटों पर आज दूसरे चरण का मतदान शुरू हो चुका है। दूसरे चरण की 93 सीटों पर मतदान अहमदाबाद, गांधीनगर, मेहसाणा, पाटन, बनासकांठा, साबरकांठा, अरावली, महिसागर, पंचमहल, दाहोद, वडोदरा, आणंद, खेड़ा और छोटा उदयपुर जिलों में होगा। अंतिम चरण के प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों में घाटलोडिया, विरमगाम और गांधीनगर दक्षिण सबसे ज्यादा चर्चित है।
वही इस बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है। खरगे ने ट्विट कर दांता विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी पर हमले का आरोप लगाया है। खरगे ने लिखा, “हमारे विधायक व गुजरात की दांता विधानसभा से आदिवासी प्रत्याशी, श्री कांतिभाई खराडी जी पर कल देर रात भाजपा के गुंडों द्वारा जानलेवा हमला किया गया। मजबूरन उन्हें जान बचाने के लिये जंगलों में छिपना पड़ा। क्या EC को इसपर कार्रवाई नहीं करनी चाहिए ? हार के डर से भाजपा बौखला गई है।“
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…