यश कुमार
डेस्क: गुजरात के नवसारी में आज शनिवार की सुबह भीषण सडक हादसा हुआ. सुबह-सुबह बस और एसयूवी कार में ज़ोरदार टक्कर हो गई. इस दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है जबकि 30 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर मिली है। पुलिस के मुताबिक, हादसा अहमदाबाद-मुंबई हाईवे पर हुआ। रिपोर्ट्स की मानें तो नवसारी नेशनल हाईवे-48 पर जिस बस का एक्सीडेंट हुआ, वह सूरत में एक कार्यक्रम से आ रही थी। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को सूरत रेफ़र किया गया है।
वही गुजरात में हुई इस दर्दनाक हादसे को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शोक दुःख जताया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि “नवसारी में हुआ हादसा झकझोरने वाला है। जिन लोगों ने हादसे में अपने परिवारजनों को खोया है, उनके लिए मेरी संवेदना। स्थानीय प्रशासन घायलों को तत्काल इलाज मुहैया करा रहा है। हम उनके जल्द ठीक होने की कामना करते हैं।“
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि “सड़क हादसे में लोगों की मौत से आहत हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र ठीक होने की कामना।“ इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये व घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजे की घोषणा की।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…