Others States

गुजरात विधानसभा चुनाव नतीजे: रुझानो में भाजपा को काफी बढ़त, 150 के पार भाजपा, आप और कांग्रेस का बुरा हाल, हिमांचल में कांग्रेस को मिली बढ़त

तारिक़ खान

डेस्क: गुजरात और हिमांचल विधानसभा चुनावों के नतीजे आ रहे है। मतगणना जारी है। कांग्रेस को गुजरात में भारी नुक्सान दिखाई दे रहा है। वही भाजपा बड़ी बढ़त के तरफ अग्रसर हो रही है। भाजपा 150 सीटो के पार चल रही है जबकि आप और कांग्रेस का हाल बुरा है।

रुझानों में भाजपा 152 सीटों पर आगे चल रही है वहीं कांग्रेस और AAP का बुरा हाल है। कांग्रेस को 18 सीटों पर बढ़त मिली है तो AAP को सात सीटों पर बढ़त मिली है। वहीं अन्य पांच सीटों पर आगे चल रही है।

वही हिमांचल की बात करे तो हिमांचल में कांग्रेस बढ़त मिली रही है। कांग्रेस 37 सीट, भाजपा 28 सीटो पर है। आम आदमी पार्टी ने अभी तक खाता नही खोला है। जुड़े रहे हमारे साथ हम देंगे पल पल की रिपोर्ट।

Banarasi

Share
Published by
Banarasi

Recent Posts