आदिल अहमद(इनपुट- यश कुमार)
सूरत: गुजरात के 14 जिलों की 93 सीटों पर आज दूसरे चरण का मतदान शुरू हो चुका है। दूसरे चरण की 93 सीटों पर मतदान अहमदाबाद, गांधीनगर, मेहसाणा, पाटन, बनासकांठा, साबरकांठा, अरावली, महिसागर, पंचमहल, दाहोद, वडोदरा, आणंद, खेड़ा और छोटा उदयपुर जिलों में होगा। अंतिम चरण के प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों में घाटलोडिया, विरमगाम और गांधीनगर दक्षिण सबसे ज्यादा चर्चित है।
गुजरात चुनाव के दूसरे चरण को देखते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्विट किया है। उन्होंने लिखा कि “युवाओं, किसानों, महिलाओं और हर नागरिक को दिया हुआ वचन हम निभाएंगे, गुजरात में परिवर्तन लाएंगे। गुजरात की जनता से अपील है, भारी संख्या में मतदान करें। अपने अधिकार का वहन कर, प्रदेश की प्रगति और उन्नति के लिए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाएं।“
वही गृहमंत्री अमित शाह ने गुजरात चुनाव को लेकर लोगों से वोटिंग की अपील की है। शाह ने ट्विट कर लिखा कि “आज गुजरात में दूसरे व अंतिम चरण का मतदान है। इस चरण के सभी मतदाताओं, विशेषकर युवाओं से अपील करता हूँ कि गुजरात में शांति और समृद्धि सुनिश्चित करने वाली सरकार को प्रचंड बहुमत से चुनने के लिये अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। आपके एक वोट में गुजरात का सुनहरा भविष्य निहित है।“
सुबह नौ बजे इन जिलो में मतदान-
जिला मतदान
अहमदाबाद 4.20%
आणंद 4.92%
अरावली 4.99%
बनासकांठा 5.36%
छोटा उदयपुर 4.54%
दाहोद 4.35%
गांधीनगर 7.04%
खेड़ा 4.50%
मेहसाणा 5.44 %
महिसागर 3.76%
पंच महल 4.06%
पाटन 4.34%
साबरकांठा 5.26%
वडोदरा 4.68%
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…