आफ़ताब फारुकी
रायबरेली: बेटियां नेअमत होती है। ऐसी नेअमत जब रब्बुलआलमीन बहुत ज्यदा खुश होता है तो बेटी से जैसी नेअमत से नवाजता है। मगर कुछ ऐसी मानसिकता के लोग है जो बेटियों के होने पर ख़ुशी तो दूर कुछ ऐसी हरकत कर जाते है जिससे इंसानियत भी हैरान रह जाती है और यह किसी और ने नहीं बल्कि बेटी के ज़ालिम बाप ने किया।
मिली जानकारी के अनुसार गंगापुर बरस गांव निवासी दूरपतिया (30) को प्रसव पीड़ा होने पर पति माधव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। मंगलवार शाम करीब पांच बजे महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया।
जब जच्चा-बच्चा को लेबर रूम से वार्ड में लाया जा रहा था, तभी बच्ची का पिता बेटी को देख अपना आपा खो बैठा और नवजात के मुंह पर थूक दिया। उसे कई थप्पड़ जड़े। मौजूद अन्य लोगों ने जब उसके इस कृत्य पर एतराज जताया तो वह झगड़े पर आमादा हो गया।
हंगामा देखकर वहां तैनात चिकित्सक डॉ0 दुर्गेश नंदिनी ने जब पुलिस बुलाकर गिरफ्तार कराने की बात कही तो आरोपी पिता वहां से भाग निकला। वार्ड में भर्ती सैमसी निवासिनी नीतू, कोनी की महिमा सिंह व श्यामा सिंह ने बताया कि लोगों ने जब प्रसूता के पति को ऐसा करने से मना किया तो वह सभी से झगड़ने लगा।
प्रसूता ने वहां मौजूद लोगों से बताया कि उसका पति पांचवीं बेटी होने पर नाराज है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ0 राजेश कुमार गौतम ने बताया कि आरोपी के इस अमानवीय कृत्य पर फटकारा गया और अस्पताल से जाने के लिए कह दिया गया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…