तारिक़ खान
नई दिल्ली: ठण्ड का सितम बढ़ता ही जा रहा है। कभी पछुवा हवाए तो कभी गलन तो कभी कोहरे ने आम जन जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। वही अब शीतलहर ने ठण्ड के कहर को और भी बढ़ा दिया है। लगातार बढ़ रही ठण्ड ने लोगो की मुश्किलें बढ़ा दी है। किसान भी अपने खेतो को लेकर काफी चिंतित है और सतर्कता बरत रहे है। दिसंबर का महीने खत्म होने के साथ ठंड का कहर भी देखने को मिल रहा है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले कुछ दिनों में इन क्षेत्रों में कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। आज का दिन भी ठंड से राहत की उम्मीद नहीं दिख रही है। दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम बिलकुल सर्द हो गया है। हालांकि गनीमत ये रही कि कई जगहों पर दिन में धूप निकलने के कारण लोगों को ठंड से राहत जरूर मिली। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, मध्यप्रदेश, बिहार समेत कई जगहों पर शीतलहर का प्रचंड प्रकोप देखने को मिल रहा है। इस बीच दक्षिण भारत के कई जगहों पर आज भी बारिश के जारी रहने के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। पंजाब में बठिंडा का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया अमृतसर में चार डिग्री सेल्सियस तापमान रहा, जबकि पंजाब के औद्योगिक केंद्र लुधियाना में तापमान 5।6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पठानकोट, फरीदकोट और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 6, 4.6 और 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम कार्यालय ने कहा कि अगले दो दिनों तक शीत दिवस, शीत लहर की स्थिति रहने और उसके बाद कम होने की उम्मीद है। पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में 27 दिसंबर तक घना कोहरा छाए रहने और उसके बाद इसके कम होने की संभावना है। मौसम कार्यालय ने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट हिमपात का पूर्वानुमान जताया है। एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के 29 दिसंबर की रात को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में आने की संभावना है, जिसके तहत इस क्षेत्र में छिटपुट बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…