फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): माह के तृतीय शनिवार को तहसील सदर के लोक सभागार में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। संपूर्ण समाधान दिवस में मुख्य रूप से एसपी संजीव सुमन, एसडीएम सदर श्रीमती श्रद्धा सिंह, सीओ संदीप सिंह, तहसीलदार सदर सुशील प्रताप सिंह मौजूद रहे।
इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नही होगी। भूमि संबंधी मामलों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीमें मौके पर जाकर गुणवत्तापरक निस्तारण करें। डीएम ने संपूर्ण समाधान दिवस की पंजिका का अवलोकन कर गत संपूर्ण समाधान दिवसो में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण पर शिकायतकर्ताओ से फोन पर फीडबैक प्राप्त किया।
डीएम की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 65 शिकायती प्रार्थना पत्र पंजीकृत किये, जिसमें 14 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व 29, पुलिस 17, विकास 08, नगर निकाय 05, आपूर्ति 04 एवं अन्य के दो शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ। जिन्हें पृष्ठाकिंत कर सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण हेतु उपलब्ध करा दिया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…