ईदुल अमीन
वाराणसी: आज रविवार की सुबह ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा रिंग रोड हरीबल्लमपुर गांव के सामने का है। बाइक सवार युवक रिंग रोड पर बाइक से रेस लगा रहा था, इसी दौरान ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरे घायल को उसके साथियों ने अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची चोलापुर पुलिस ने ट्रेलर के पहिये के नीचे दबे शव को बाहर निकाला और कब्जे में लिया। वहीं, ट्रेलर छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया।
इसी रेस के दौरान अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और उस पर सवार दो युवक सड़क पर आ गिरे। पीछे से आए ट्रेलर के पहिये के नीचे आते ही जैतपुरा के दिगिया निवासी रजत वर्मा (32) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे घायल युवक को उसके कुछ दोस्त उठाकर अस्पताल ले गए। पुलिस के अनुसार ट्रेलर को कब्जे में लिया गया है। शव को शिवपुर स्थित मोर्चरी हाउस में रखवाया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…