मो0 कुमेल
हरदोई: हरदोई जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसा पिहानी थाना क्षेत्र में हुआ है। अज्ञात वाहन ने जहानीखेड़ा रोड पर ग्राम पंडरवा किला के पास बाइक पर टक्कर मार दिया जिससे बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार तीन युवको की मौके पर ही मौत हो गई। वही घटना की सुचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। इस हादसे को लेकर मृतकों के परिजनों में मातम छाया हुआ है।
हादसे की जानकारी होने पर सुबह परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद घटना स्थल पर काफी भीड़ जमा हो गई। इससे यातायात बाधित होने लगा। सूचना पाकर कोतवाल वेणी माधव त्रिपाठी और कस्बा चौकी प्रभारी रजनीश त्रिपाठी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को नियंत्रित कर यातायात सुचारू करवाया। पुलिस टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन के बारे में छानबीन कर रही है। साथ ही, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
चौकी प्रभारी ने बताया कि हादसे के मृतक हरियांवा क्षेत्र के रहने वाले हैं,जो मिस्त्री का काम करते हैं। तीनों क्षेत्र में किसी घर से टाइल्स लगाने का काम करके वापस लौट रहे थे। बाइक सवारों को टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में पता कराया जा रहा है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। इसमें तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…