फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): बुधवार की देर शाम डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैंकर्स के साथ पीएम स्वनिधि योजना की गहन समीक्षा की एवं संबंधित को जरूरी निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना के जिन लाभार्थियों ने पहला लोन अदा कर दिया है, दूसरे लोन का आवेदन बैंक में लंबित है, वह संबंधित बैंक जाकर निर्धारित प्रपत्र जमा करते हुए अपनी लोन धनराशि प्राप्त करें। इस दौरान किसी को कोई पैसा या धनराशि कदापि ना दें। यदि कोई असुविधा हो तो वह पीओ डूडा से संपर्क कर निदान कराए।
डीएम ने बैंकर्स को निर्देश दिए कि पीएम स्वनिधि योजना के क्रियान्वयन, पात्रों को लाभान्वित करने में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। योजना में बैंकों में लंबित आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण करते हुए पात्रों को लाभान्वित कराना सुनिश्चित कराएं। बैठक की शुरुआत में परियोजना अधिकारी जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा डॉ अजय कुमार ने योजना की बैंकवार प्रगति से अवगत कराया। बैठक में शहरी मिशन प्रबंधक गरिमा सिंह, सभी बैंकों के जिला समन्वयक मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…