मो0 कुमेल
लखनऊ: बदले मौसम के मिजाज़ से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में घने कोहरे के साथ साथ भारी गलावट है। पहाड़ी क्षेत्रो में हो रही बारिश और बर्फ़बारी का असर अब धीरे धीरे हर ओर दिखाई देने लगा है। कहर बरपा रही ठण्ड से आम जन जीवन अस्त व्यस्त है। प्रदेश वासी काफी परेशान है। लगातार बढ़ रहे ठण्ड और घने कोहरे ने प्रदेश को अपने आगोश में ले रखा है।
मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को प्रदेश भर में घना कोहरा छाया रहेगा। इसे लेकर देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद व आसपास के क्षेत्र के लिए ऑरेंज अलर्ट, जबकि वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, लखनऊ, बाराबंकी, सुल्तानपुर व आस पास के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
शुष्क हवाएं भी अगले कुछ दिनों तक लोगों को चुभती रहेंगी। पश्चिमी विक्षोभ की आहट है। ऐसे में बादल छा सकते हैं। तराई के जिलों बहराइच, श्रावस्ती व बलरामपुर के साथ ही गोंडा में पछुआ हवा लोगों को कंपकंपा रही है। इसके चलते शुक्रवार को दिन में दोपहर बाद निकली धूप बेअसर साबित हुई। शाम होते ही गलन और बढ़ गई। अयोध्या में 6 डिग्री तो फुर्सतगंज अमेठी में 7.2 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
लखनऊ में शुक्रवार को दिन भर कोहरा छाया रहा। वहीं, बदली ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। सुबह साढ़े छ: बजे से साढ़े नौ बजे तक राजधानी घने कोहरे की चपेट में रही। दिन भर में 800 मीटर तक दृश्यता रही। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार से पारा गिरेगा। जिससे सर्दी लोगों पर अधिक सितम ढाएगी। कोहरा भी घना होता जाएगा। दृश्तया में गिरावट आएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…