तारिक़ खान
डेस्क: उत्तर प्रदेश के जिले फिरोजाबाद में आज डीसीएम से बस की टक्कर होने से दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ। जानकारी के अनुसार आज बुधवार तडके थाना नगला खंगर क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर 61 माइलस्टोन के समीप डीसीएम से बस की टक्कर हो गई, जिसके बाद बस नीचे जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में छह लोगों की मौत हो गई जबकि 22 यात्री घायल हो गए। हादसे में घायल हुए लोगो को सैफई रेफर किया गया है। मृतकों में 14 महीने का बच्चा, एक महिला और चार पुरुष शामिल हैं।
मृतको में रीना (22 ) पत्नी सुनील निवासी कुसुम्भी थाना असोथर जिला फतेहपुर, अयांश (15) पुत्र सुनील सन्तलाला (67) निवासी पन्नोई जिला कौशाम्बी है। वही अन्य तीन व्यक्तियों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। हादसे में घायल हुए लोगो में बबलू पुत्र बिंदादीन निवासी परसाखेड़ा मोराबा, जिला उन्नाव, बालक पुत्र श्रीपाल निवासी परसाखेड़ा मोराबा, जिला उन्नाव, संतोष पुत्र श्री पाल निवासी परसाखेड़ा मोराबा, जिला उन्नाव, रामप्रसाद पुत्र शिव कुमार निवासी परसाखेड़ा मोराबा, जिला उन्नाव, संतोष पुत्र नन्हे निवासी परसाखेड़ा मोराबा, जिला उन्नाव, सुरजीत पुत्र रामचरण निवासी राजापुर कर्वी, जिला चित्रकूट, ज्योति पत्नी अजयपाल निवासी किदवई नगर, जिला कानपुर, अजय पुत्र मोहन लाल निवासी किदवई नगर, जिला कानपुर, रेश्मा पुत्री मटरू निवासी कटवा थाना खागा, जिला फतेहपुर, कुमारी रोशनी पुत्री मटरू निवासी कटवा थाना खागा, जिला फतेहपुर,
चंदा देवी पत्नी रामचरण निवासी कटवा थाना खागा, जिला फतेहपुर, रामशरण पुत्र राजाराम निवासी कटवा थाना खागा, जिला फतेहपुर, सुनील पुत्र गंगादीन निवासी कोसंबी थाना असोथर, जिला फतेहपुर, कुमारी अनन्या पुत्री सुनील निवासी उपरोक्त, रामप्रवेश पुत्र राम प्रसाद निवासी इलाकुटबा थाना महाराजगंज, जिला रायबरेली, नीलम पत्नी बहादुर निवासी मोहनगंज थाना किदवई, जिला रायबरेली, सोनू पुत्र सूरज लाल निवासी परसाखेड़ा थाना मौरावा, जिला उन्नाव, राकेश पुत्र परमेश्वर निवासी उपरोक्त, राहुल पुत्र सूरज लाल निवासी उपरोक्त, किरण पत्नी पंकज निवासी उपरोक्त, गणेश पुत्र जगन्नाथ निवासी बाज खेड़ा थाना मौरावा, जिला उन्नाव, दीपू पुत्र राधेलाल निवासी शिवराज खेड़ा थाना मौरावा जिला उन्नाव शामिल है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…