गोपाल जी
बिहार में नगर निकाय चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। दूसरे चरण में बिहार के 23 जिलों के 68 नगर निकायों में वोटिंग हो रही है। इनमें 17 नगर निगम, 2 नगर परिषद् और 49 नगर पंचायत हैं। चुनाव के लिए 7088 बूथ बनाए गए हैं। इस बार पहली दफा वोटर सीधे मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद (नगर निगमों में मेयर व डिप्टी मेयर) चुन रहे हैं। पहले चरण में यह प्रयोग हो चुका है।
पटेल नगर के बूथ पर पुलिस का विरोध किया, जिसपर थाना प्रभारी ने लाठियां चटकाईं। वोटरों का आरोप है कि उन पर किसी खास प्रत्याशी को वोट दिलाने का दबाव बनाया जा रहा है। जिसका उन्होंने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई। सूचना पर परिजन पहुंचे तो दोनों पक्षों की ओर से रोड़ेबाजी शुरू हो गई। जिसमें कुछ लोग चोटिल हो गए हैं।
सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने बताया कि वोट को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े हैं। जिसको लेकर मामूली सा विवाद हुआ और आपस में रोड़ेबाजी की गई है। फिलहाल, हम लोग इस मामले को लेकर जांच कर रहे हैं और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल चुनाव सभी इलाकों में छिटपुट घटनाओं को छोड़ दें तो शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…