Bihar

बिहार नगर निकाय चुनाव: वोटिंग से कुछ घंटे पहले सीवान में अपराधियों ने चेयरमैन पद के उम्मीदवार को मारी गोली

गोपाल जी

बिहार में नगर निकाय चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। दूसरे चरण में बिहार के 23 जिलों के 68 नगर निकायों में वोटिंग हो रही है। इनमें 17 नगर निगम, 2 नगर परिषद् और 49 नगर पंचायत हैं। चुनाव के लिए 7088 बूथ बनाए गए हैं। इस बार पहली दफा वोटर सीधे मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद (नगर निगमों में मेयर व डिप्टी मेयर) चुन रहे हैं। पहले चरण में यह प्रयोग हो चुका है।

बताते चले कि सीवान में वोटिंग से कुछ घंटे पहले अपराधियों ने एक प्रत्याशी को गोली मार दी। घायल की पहचान पिंटू कुशवाहा के रूप में हुई है। घायल नगर निगम चुनाव में चेयरमैन पद के उम्मीदवार है। रात साढ़े 12 बजे आंदर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने घेर कर पिंट कुशवाहा को गोली मार दी। प्रत्याशी रात में लोगों से संपर्क करने निकला था। बताया जा रहा है कि प्रत्याशी ने वोटरों को पायल और पैसा बांटने का विरोध किया था, इसी के चलते उसे गोली मार दी गई।

Banarasi

Recent Posts

गाजीपुर जिलाधिकारी साहिबा..! ये तस्वीर बताती है कि चुनावो में आचार संहिता का उलंघन हो रहा है

शहनवाज़ अहमद डेस्क: गाजीपुर में चुनावी बिगुल फुक चूका है। अंसारी परिवार का गढ़ माने…

10 hours ago

बोले शरद पवार ‘पीएम मोदी लोगो के दिलो से उतरते जा रहे है, विपक्षी दलों के नेताओं को लेकर दिए गये बयानो से पीएम मोदी की छवि को ख़राब किया’

ईदुल अमीन डेस्क: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने कहा…

10 hours ago

दिल्ली के शास्त्री पार्क में बोले पीएम मोदी ‘जो लोग भ्रष्टाचार रोकने आये थे, वही आज हज़ारो करोड़ के घोटालो में जेल जा रहे है’

आफताब फारुकी डेस्क: दिल्ली के शास्त्री पार्क में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए…

10 hours ago