आफ़ताब फारुकी
डेस्क: काफी दिनों से चर्चे में चल रहे भारत जोड़ो यात्रा का आज 100वां दिन है। यात्रा की अगुवाई खुद राहुल गांधी कर रहे हैं। इस यात्रा में राहुल का साथ देने के लिए बहुत लोगो ने अपना सहयोग दिया। यात्रा में राहुल का हौसला बढाने के लिए नेता-अभिनेता सभी राहुल के साथ कदम से कदम मिलाकर चले है। यात्रा में बहन प्रियंका से लेकर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने भी अपनी विशेष भूमिका निभाई है। सभी कार्यकर्त्ता और नेताओ ने इस यात्रा में कदम से कदम मिलाकर अपना सहयोग दिया है।
भारत जोड़ो यात्रा फिलहाल आठवें राज्य यानी राजस्थान में है। इससे पहले तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश में ये यात्रा पूरी हो चुकी है। 19 दिसंबर को अलवर में राहुल गांधी एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे। 24 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली में प्रवेश करेगी और उसके बाद उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब के रास्ते जम्मू-कश्मीर पहुंचेगी।
वही कल भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बृहस्पतिवार शाम दौसा में यात्रा मार्ग के पास राहुल गांधी एक किसान के घर रुके जहाँ उन्होंने मशीन से चारा भी काटा। यात्रा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसकी तस्वीर साझा करते हुए लिखा गया है, ‘‘असली भारत, तो बस गांव में ही बसता है।” इसमें राहुल चारा काटने वाली (कुतर) मशीन चला रहे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी इस मशीन पर हाथ आजमाए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…