तारिक़ खान
डेस्क: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत शीत लहर और घने कोहरे की चपेट में है। सर्द बर्फीली हवाओ और कोहरे ने उत्तर भारत को अपनी आगोश में ले रखा है। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं से उत्तर भारत के मैदानी इलाके में लोग ठंड से कांप रहे हैं। वही दिल्ली में शीतलहर का कहर भी जारी है। ठण्ड से लोग ठिठुर रहे है। घरो से निकलने को कतरा रहे है मगर ऐसे में जिन्हें जरुरत है वह जा रहे है। हलकी निकल रही धुप का असर भी इन ठण्ड हवाओ के बीच बेअसर हो गया है। ऐसे में लोग अलाव का सहारा ले रहे है।
ठण्ड अपना कहर बरपाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को लोगों ने कड़ाके की ठंड का सामना किया। मंगलवार सुबह दिल्ली में शीतलहर जारी रहने के कारण घना कोहरा देखा गया। साथ ही न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अभी तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। नए साल तक अभी तापमान ऐसी ही ऊपर-नीचे होता रहेगा। दो दिन अभी शीत लहर व सर्दी परेशान करती रहेगी। वहीं कश्मीर के ज्यादातर इलाकों में तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है। कई इलाकों में पानी की आपूर्ति लाइनें व डल झील के अंदरूनी हिस्से भी जम गए हैं।
सोमवार सुबह दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर की स्थिति और घने कोहरे की चादर रही। इस वजह से पालम में सुबह 5:30 बजे दृश्यता घटकर 50 मीटर पर पहुंच गई। पंजाब के बठिंडा में दृश्यता 0, अमृतसर, अंबाला में 25, हिसार में 50 रही। सड़क और रेल यातायात भी प्रभावित हुआ। दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान में बड़ी गिरावट हुई। अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 15.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम पांच डिग्री दर्ज हुआ। रविवार को अधिकतम तापमान 16.2 और न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस रहा था। अभी दो से तीन दिन तक शीत लहर व सर्द दिन की स्थिति बने रहने की संभावना है। कोहरा भी परेशान करता रहेगा।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहने की संभावना है। सोमवार को राजस्थान में कहीं-कहीं पर गंभीर शीत लहर और हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर की स्थिति रही। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में अधिकांश स्थानों पर दिल्ली में कई स्थानों पर और उतराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर सर्द दिन से अति सर्द दिन की स्थिति रही।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…