फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): महिला कल्याण विभाग के तत्वावधान एवं डीपीओ संजय कुमार निगम के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में शहर के आंगनबाड़ी केंद्र नई बस्ती में “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” योजना के तहत लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध अभियान के तहत विचार गोष्ठी हुई।
वन स्टॉप सेंटर की प्रशासिका रश्मि चौबे ने मिशन शक्ति अभियान 4.0’’ के तहत यौन हिंसा, लैंगिक असमानता, घरेलू हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या, कार्यस्थल पर लैंगिक हिंसा तथा दहेज, बालिकाओं को स्वावलंबी बनाना, उनमें सुरक्षित परिवेश की अनुभूति कराना, जागरूकता पैदा करना, आत्मरक्षा की कला विकसित करने हेतु महिलाओं तथा बच्चों को प्रशिक्षित करना, सुरक्षा शपथ तथा उनके प्रति हिंसा/अपराध करने वालों की पहचान उजागर करने एवं मानसिक स्वास्थ्य एवं मनोसामाजिक मुद्दों से सुरक्षा तथा सपोर्ट हेतु जागरूकता किया गया एवं 181 महिला हेल्पलाइन नम्बर, 1090 वूमेन पावर लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 112 आपात सेवाएं आदि हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी गयी।
सीएम बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित अन्य महिला परकजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में ओएससी की पैरामेडिकल स्टाफ रीमा वर्मा ने भी अपने उद्गार व्यक्त किए। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्री आशा रानी बड़ी संख्या में महिलाएं बालिकाएं मौजूद रही।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…